गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने नौ बागी नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था, उनमें जहानाबाद से इंदू कश्यप, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया, बिक्रम से अनिल कुमार, जमुई से अजय प्रताप, संदेश से श्वेता सिंह, पालीगंज से उषा विद्यार्थी, अमरपुर से मृणाल शेखर, दिनारा से राजेन्द्र सिंह, झाजा से रविन्द्र राय के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है,उनमें कुछ निर्दलीय तो कुछ एलजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, कुछ अन्य दलों को समर्थन कर रहे हैं। बीजेपी के अलावा जेडीयू ने भी अपने 15 बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।