नई दिल्ली। भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 224 सीटों में 72 में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा को पहली सूची में शिकारीपुरा से टिकट दिया गया है। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इस सूची की घोषणा की गई है। समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई थी। बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह , विदेश मंत्री सुषमा स्वराज , कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के साथ पार्टी के कई और नेता भी शामिल थे। आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को परिणाम आएंगे। मतदान के लिए प्रदेश में 56 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।