इससे पहले बैठक में पहुंचे आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के समक्ष अपनी राय रखी। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में लॉकडाउन दोबारा लगाए जाने की अटकलों पर भी विराम लगाया । उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगाना कोई समाधान नहीं है। बल्कि इस महामारी से एक दूसरे को सहयोग के साथ लड़ने की जरूरत है।