गोयल ने आगे कहा कि अजय चौटाला ने छुट्टी के लिए दूसरी बार अर्जी दी है। इससे पहले तीन हफ्ते के लिए वह छुट्टी पर गए थे। एक साल में एक दोषी को नियम के मुताबिक, सात बार छुट्टी दी जा सकती है। आवेदक को छुट्टी देनी है या नहीं, इसका अंतिम फैसला जेल महानिदेशक करता है। खबरों के अनुसार, अजय चौटाला अपने बेटे दुष्यंत चौटाला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना चाहते हैं। दुष्यंत हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री पद के लिए नामित हुए हैं।