31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फारूक अब्दुल्ला बोले- कश्मीर के लिए ये सबसे बुरा वक्त, भारत-पाक तनाव बढ़ाने वाला कोई कदम ना उठाएं

फारूक अब्दुल्ला के घर पर सर्वदलीय बैठक आयोजित लोग अमन के लिए सब्र रखें महबूबा मुफ्ती के घर पर भी हुई बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 5 Aug 2019, 8:35 AM IST

Farooq Abdullah and mufti

फारूक अब्दुल्ला बोले- कश्मीर के लिए ये सबसे बुरा वक्त, भारत-पाक तनाव बढ़ाने वाला ना उठाएं कोई कदम

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर में बदले हालात को लेकर राज्य में राजनीति गरमा गई है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ( National Conference leader Farooq Abdullah ) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कश्मीर में इस वक्त बुरा हाल है। राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। आज तक अमरनाथ यात्रा नहीं रोकी गई थी। कश्मीर में फोर्स की तैनाती से भय का माहौल बना हुआ है। घाटी के लोग घबराए हुए हैं।

लोग शांति और सब्र बनाए रखें- फारूक अब्दुल्ला

लोग शांति और सब्र बनाए रखें। जल्द ही सब ठीक होगा। उन्होंने भारत पाकिस्तान से तनाव बढ़ाने वाला कोई कदम नहीं उठाने की अपील की है। अब्दुल्ला ने कहा कि मैं दोनों देशों से अपील करता हूं कि ऐसा कोई कदम ना उठाए जिससे कश्मीर को नुकसान हों।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः होटल मालिकों को निर्देश, सोमवार तक पर्यटक खाली करें घाटी

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बचाने के लिए वह एक साथ जुटे हैं। श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला के घर पर सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, शाह फैसल, सज्जाद लोन समेत कई विपक्षी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में हलचल के बीच PM मोदी कल करेंगे कैबिनेट की बैठक, बड़ा फैसला संभव

कश्मीर में घबराहट का माहौल-महबूबा मुफ्ती

बता दें कि शनिवार को महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर की पहचान बचाने के लिए सभी दलों से एक साथ आने की अपील की थी। इससे पहले मुफ्ती ने कश्मीर के हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि तीन दिन से कश्मीर में क्या हो रहा है, इसको लेकर कोई जवाब देने वाला नहीं है। कश्मीर में घबराहट का माहौल है।

घाटी पर गृहमंत्री की आपात बैठक

बता दें कि कश्मीर के हालात पर केंद्र भी नजर बनाए हुए है। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) की अध्यक्षता अहम बैठक हुई। इस बैठक में NSA अजीत डोभाल ( NSA Ajit Doval ) और गृह सचिव ने भी हिस्सा लिया। बैठक में खास तौर पर घाटी में चल रही कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि संसद सत्र खत्म होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के लिए घाटी जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर संसद में अमित शाह की उच्चस्तरीय बैठक खत्म, अजीत डोभाल और गृह सचिव रहे मौजूद

पर्यटकों को वापस लौटने के निर्देश

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बलों की तैनाती गई है। अतिरक्त बलों की मौजूदगी से कश्मीर की सियासत ऊफान पर है। विपक्ष दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं आतंकी हमले की आशंका को लेकर जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सोमवार तक सभी पर्यटकों को लौटने के निर्देश जारी किया है।