कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उस समय चर्चाओं में आ गए थे, जब उनके भाषण का अनुवाद गलत हो गया और वह कुछ ऐसा कह गए थे जिससे उनकी खूब किरकिरी हुई थी। दरअसल, अमित शाह ने कहा था पीएम नरेंद्र मोदी गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। इस दौरान अमित शाह यहां तक बोल गए थे कि वो देश को बर्बाद कर देंगे।