11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज का निधन

कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल और पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन परिवार के अनुसार उनको दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया  
less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंस राज भारद्वाज का निधन

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल और पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ( Hans Raj Bhardwaj ) का आज निधन हो गया है। वह 82 साल के थे।

परिवार से जुड़े सूत्रो के अनुसार हंसराज ( Hans Raj Bhardwaj ) को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। हंसराज के निधन से उनके परिवार में कोहराम मच गया।

उनके निधन की खबर लगते ही कांग्रेस और भाजपा समेत कई दलों के नेता और जानी मानी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची।

आपको बता दें कि हंसराज भारद्वाज ( Hans Raj Bhardwaj ) कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे।

YES बैंक संकट: राणा कपूर की फैमिली के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस, बनाई 20 फर्जी कंपनियां

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया YES बैंक को उबारने का प्लान, SBI में नहीं होगा विलय

पूर्व मंत्री हंसराज भारद्वाज ( Hans Raj Bhardwaj ) का अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 4:00 बजे किया जाएगा। हंसराज के रिश्तेदारों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित निगम बोध घाट ( Nigam Bodh Ghat ) पर किया जाएगा।

हंसराज का जन्म 19 मई 1937 को हुआ था। वह 2009 से 2014 तक कर्नाटक के राज्यपाल रहे। जबकि 2012-13 तक उन्होंने केरल के राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाली।

हंसराज भारद्वाज कांग्रेस नीत यूपीए शासनकाल में कानून मंत्री रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग