बता दें कि कांग्रेसी विधायक सिद्धारमैया के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के आगे धरना दे रहे हैं। कांग्रेस और जेडीएस का आरोप है कि अब येदियुरप्पा जमकर विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकते हैं।उधर एच डी देवगौड़ा के बेटे एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि उनके पिता को भाजपा के खिलाफ मोर्चे का नेतृत्व करना चाहिए। बता दें कि येदियुरप्पा के शपथ लेने के बाद सभी कांग्रेसी विधायक येदियुरप्पा की ताजपोशी के खिलाफ विधानसभा के सामने गांधी प्रतिमा के आगे धरना दे रहे हैं।