
VIDEO: निकाह हलाला पर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, शरिया अदालतों पर लगे प्रतिबंध
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर के 'हिन्दू पाकिस्तान' को लेकर आए बयान के बाद सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने इस बयान को लेकर कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने कांग्रेस पर सांप्रदायिक पार्टी होने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस की सोच है कि वह मुस्लिमों की पार्टी है। भाजपा नेता ने कहा कि शशि थरूर ने खुद 'हिन्दू पाकिस्तान' की बात कही है। आपको बता दें कि हाल ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि अगर 2019 में भाजपा सत्ता में आती है तो देश को हिन्दू पाकिस्तान बनने से कोई नहीं रोक सकता। शशि थरूर के इस बयान पर जहां कांग्रेस ने किनारा कर लिया है, वहीं भाजपा इसको लेकर हमलावर हो गई है।
कांग्रेस की सोच तुष्टिकरण की
सोमवार को मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सोच तुष्टिकरण की है। इस दौरान भाजपा नेता जावडेकर ने 1984 के दंगों और भागलपुर दंगों की भी बात दोहराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दंगों की जांच तक नहीं कराई थी। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की पार्टी होने की बात को नकार कर कांग्रेस पाखंड कर रही है। आपको बता दें कि तिरूवनंतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थरूर ने कहा था कि 2019 में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान में तब्दील हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा एक नया संविधान लिख सकती है और राष्ट्र पाकिस्तान बनने के मार्ग पर बढ़ जाएगा। ऐसे राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करने वाला कोई नहीं होगा।
Updated on:
16 Jul 2018 02:52 pm
Published on:
16 Jul 2018 02:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
