23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / गृह मंत्री अमित शाह का आरोप- यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए

गृह मंत्री अमित शाह का आरोप- यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए

महाराष्ट्र में महा-जनादेश यात्रा में शामिल हुए गृह मंत्री एनसीपी-कांग्रेस-यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा महाराष्ट्र की मौजूदा फडणवीस सरकार की सराहना की  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 2 Sep 2019, 7:41 AM IST

amit_shah_in_maharashtra.jpg

महाराष्ट्र के सोलापुर में महा-जनादेश यात्रा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह

मुंबई। गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार शाम को महाराष्ट्र में यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार और घोटालों का ठीकरा फोड़ा। सोलापुर में महा-जनादेश यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यूपीए की सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। इन्होंने करीब 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले किए। आदर्श घोटाले को कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने अंजाम दिया।

दरअसल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर है। रविवार को इस सिलसिले में भाजपा ने महा-जनादेश यात्रा के तहत सोलापुर में रैली की। इस रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

इस यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने न केवल यूपीए बल्कि महाराष्ट्र की एनसीपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी और एनसीपी लोकतंत्र नहीं मानती है। ये दोनों परिवारवाद मानती हैं। कांग्रेस पार्टी और NCP के नेतृत्व को देख लीजिये, पूरे परिवार का कुनबा बैठा है। क्या सोलापुर के नौजवानों को अधिकार नहीं है।"

पश्चिम बंगालः सांसद अर्जुन सिंह पर हमले के विरोध में भाजपा ने सोमवार को बुलाया बंद, नड्डा नेे साधा टीएमसी पर निशाना

शाह ने आगे कहा, "पिछले पांच साल में देश में नरेंद्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार चली। इन दोनों की जोड़ी ने महाराष्ट्र को फिर से गौरव दिलाकर देश का नंबर एक राज्य बनाया है। ये पांच साल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे।"

गृह मंत्री ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा, "विडंबना है कि शरद पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनी थी। तब 74 हजार करोड़ रुपये सिंचाई के लिए आवंटित किए गए, लेकिन किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंचा।"

शाह की मानें तो देवेंद्र फडणवीस सरकार ने 8,000 करोड़ रुपये सिंचाई के लिए दिए। इसके चलते आज 22,000 गांवों में पानी ही पानी है। इसे कहते हैं किसानों के लिए काम करने वाला नेता।

आतंक के खिलाफ एकजुट होते घाटी के युवा, आज 575 भारतीय सेना में शामिल

उन्होंने आगे कहा, "मोदी जी की सरकार पिछले पांच साल चली। कोई भी एक रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप हम पर नहीं लगा सकता। मोदी जी की सरकार और देवेंद्र फडणवीस सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ चली है।"

शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी शब्द बाण छोड़ते हुए कहा, "कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और एनसीपी के नेता शरद पवार महाराष्ट्र की जनता से यह स्पष्ट करें कि आप अनुच्छेद 370 और 35A हटाने का समर्थन करते हैं या नहीं?"

देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते हुए शाह ने कहा, "यूपीए जब केंद्र में थी और यहां एनसीपी और कांग्रेस की सरकार थी तब 13वें वित्त आयोग में महाराष्ट्र को 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये दिए गए थे। मोदी जी की सरकार ने 14वें वित्त आयोग में महाराष्ट्र को 2 लाख 86 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि दी है। महाराष्ट्र में सत्ता की खींचतान एक संस्कृति बनकर रह गई थी। 1972 के बाद किसी मुख्यमंत्री ने यहां पांच साल पूरे किए हैं तो वो देवेंद्र फडणवीस ने किए हैं। इनके नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना एकजुट है। इस स्थिरता से विकास के काम हुए हैं।"

पीएम मोदी ने दिया सीबीआई को आदेश, देशभर में 150 जगहों पर जांच

पीएम मोदी की तारीफ में गृह मंत्री ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए हटा दिया गया है। अब जम्मू-कश्मीर हमेशा के लिए देश का अभिन्न अंग बन गया है। कश्मीर के विकास के सारे दरवाजे मोदी जी ने खोल दिए हैं।"

वहीं, भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरते हुए शाह बोले, "कांग्रेस के जमाने में 100 पैसा भेजा जाता था तो 85 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। देवेंद्र जी को 100 रुपये मिलते हैं तो वह 125 रुपये का काम करते हैं। 25 रुपये जनभागीदारी से आते हैं।"

धारा-370 के बाद बौखलाए पाकिस्तान के बारे में उन्होंने कहा, "मोदी जी ने देश की एकता और अखंडता को लोहे की तरह मजबूत कर दिया। पाकिस्तान के सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया और आतंकियों को कह दिया कि अब उस पार ही रहो इस ओर आने की जरूरत नहीं है। लेकिन जम्मू-कश्मीर पर राहुल गांधी जी के वक्तव्य का उपयोग पाकिस्तान की संसद करती है। जो राहुल गांधी बोल रहे हैं वो ही पाकिस्तान बोल रहा है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि ऐसी बातें करने की आपकी वजह क्या है।"

पीएम मोदी का जन्मदिन अगले माह, भाजपा आयोजित करेगी 'सेवा सप्ताह'