वहीं, कांग्रेस लाल किले से पीएम मोदी के अंतिम भाषण को बेतुका करार दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी ने अपने भाषण कई राफेल व व्यापम, छत्तीसगढ़ पीडीएस स्कैम, डोकलाम में चीन के अतिक्रिमण जैसे अन्य गंभीर विषयों पर अपने विचार रखना मुनासिब नहीं समझा। कांग्रेस प्रवक्ता रणनदीप सुरजेवाला ने कहा कि उनके भाषण में कहीं से कहीं तक कोई गंभीरता देखने को नही मिली।