2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू यादव को एक और झटका, बेनामी संपत्ति प्रकरण में बेटी मीसा और दामाद की संपत्तियां अटैच

आयकर विभाग ने मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार के उस फार्म हाउस को अटैच किया है, जो शेल कंपनी केएचके होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खरीदा गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 8:36 PM IST

lalu

लालू यादव को एक और झटका, बेनामी संपत्ति प्रकरण में बेटी मीसा और दामाद की संपत्तियां अटैच

नई दिल्ली। राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अब लालू की बटी मीसा और उनके दामा पर बेनामी सौदे (निषेध) संशोधन कानून के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है। गुरुवार को आयकर विभाग ने उनकी दिल्ली में सैनिक फार्म स्थित प्रोपर्टी को अटैच दिया है। आयकर विभाग ने मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार के उस फार्म हाउस को अटैच किया है, जो शेल कंपनी केएचके होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खरीदा गया था। फॉर्म हाउस की कीम 15 करोड़ है। आपको बता दें कि आयकर विभाग को जानकारी मिली है कि दिल्ली व बिहार में आरजेडी प्रमुख और उनके परिजनों से जुड़ी अन्य कई संपत्तियां है।

यह खबर भी पढ़ें— भाजपा का साथ छोड़ना चाहते थे नीतीश? सुलह के लिए प्रशांत किशोर को भेजा था लालू के पास

संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 128 करोड़ रुपए आंकी

आयकर विभाग ने बेनामी सौदे (निषेध) संशोधन कानून के तहत राजद प्रमुख के परिवार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 संपत्तियों को तत्कालिक रूप से अटैच कर लिया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 128 करोड़ रुपए आंकी गई है। विभाग के सूत्रों की मानें तो अब संपत्तियों पर आयकर विभाग का कब्जा हो जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव के परिजनों ने ये संपत्तियां उस समय खरीदी थीं, जब वह यूपीए सरकार में रेल मंत्रालय संभाल रहे थे। अटैच की गई संपत्ति कथित रूप से शेल कंपनियों के माध्यम से खरीदी गई थी।

यह खबर भी पढ़ें— अमृतसर रेल हादसा: कैंडल मार्च में हंसते दिखे नवजोत सिंह सिद्धू, पीड़ितों की जिम्मेदारी उठानी की थी घोषणा

जबकि बाद में इन संपत्तियों की लालू की पत्नी राबडी देवी, बेटी मीसा भारती, उनके बेटे तेजस्वी यादव, बेटी चंदा, बेटी रागिनी और दामाद शैलेश कुमार के नाम पर ट्रांसफर कर दिय गया था।