2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, पीएम मोदी की चार रैलियां

कल पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस पंजाब, पुड्डुचेरी और परिवार तक ही सिमट जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 6 May 2018, 10:18 AM IST

pm modi

बेंगलुरु।कर्नाटक में 12 मई को होने वाले चुनाव के लिए माहौल पूरी तरह सेट हो चुका है।भिन्न पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ इन चुनावों में अग्रता पाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। एक तरफ जहां भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आदि मैदान में हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने अकेले ही परचम संभल रखा है।अगले हफ्ते होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल वोट मांगने में लगे हैं। एक ओर जहां कांग्रेस की ओर से प्रचार की कमान पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाली है तो वहीं भाजपा की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार प्रचार में लगे हैं।

आज कांग्रेस के तरफ से सोनिया गांधी भी चुनाव प्रचार करेंगी। वहीं भाजपा की तरफ से पीएम मोदी आज रविवार को चार रैलियों को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी और अमित शाह एक साथ यहां होंगे। पीएम की चार रैलियां होनी है, जबकि अमित शाह 2 रैलियों को संबोधित करेंगे और दो रोड शो करेंगे।पीएम मोदी की रैलियां चित्रदुर्ग, रायचूर, जमाखंडी और हुबली में होनी है। बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होने है और 15 मई को नतीजे की घोषणा होगी।

पीएम मोदी के वार पर सिद्धारमैया का पलटवार, भाजपा को समझाया 'ट्रिपल पी' का मतलब

पीएम का पूरा जोर कर्नाटक पर

पीएम मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में चार रैलियां कर विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी। प्रधानमंत्री ने तुमकुर, गडग, शिमोगा और मेंगलुरु में एक के बाद एक चार जनसभाओं को संबोधित किया। आज भी वह कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में चार रैलियों को संबोधित कर रहे है।कल उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद कांग्रेस पंजाब, पुड्डुचेरी और परिवार तक ही सिमट जाएगी। उनके इस बयान पर बाद में कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

पाकिस्तान की कोयला खदानों में धमाके से 18 की मौत, कई लोग दबे

पीएम मोदी ने कर्नाटक सीएम पद के भाजपा उम्मीदवार येदियुरप्पा के गृह जिले में चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति का स्तर गिराकर दिन पर दिन उनके लिए ख़राब भाषा का प्रयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद और प्रतिद्वंद्विता हो सकती है लेकिन बोलते समय संयम जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे कर्नाटक में वसूली माफियाओं से साठगांठ की हुई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के इस भ्रष्टाचार का पैसा पाइपलाइन के जरिये दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचता है।