8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुझे लोगों ने नहीं दिया पूरा आशीर्वाद, ‘पुण्यात्मा’ राहुल ने विश्वास कर दी सत्ताः कुमारस्वामी

कुमारस्वामी ने कहा, 'आज मुझे लोगों का पर्याप्त आशीर्वाद नहीं मिला है, लेकिन राहुल गांधी ने विश्वास जता कर मुझे यह सत्ता दी है।'

2 min read
Google source verification
kumarswamy Rahul

मुझे लोगों ने नहीं दिया पर्याप्त आशीर्वाद, 'पुण्यात्मा' राहुल ने विश्वास कर दी सत्ताः कुमारस्वामी

बेंगलूरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महज 37 सीटें हासिल करने के बावजूद मुख्यमंत्री बने जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘पुण्य आत्मा’ कहा। बुधवार को किसानों के साथ एक वार्ता कार्यक्रम में कुमारस्वामी का यह बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें विश्वास के साथ सत्ता दी है। गौरतलब है कि 224 सीटों वाली इस विधानसभा में 222 सीटों पर चुनाव हुए थे, लेकिन किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के चलते जेडीएस ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है।

'मुझे लोगों का आशीर्वाद नहीं मिला लेकिन...'

किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए कुमारस्वामी ने यहां तक कह दिया कि आज उन्हें लोगों का पर्याप्त आशीर्वाद नहीं मिला है, लेकिन राहुल गांधी ने विश्वास जता कर मुझे यह सत्ता दी है। उन्होंने कहा, ‘हमें एक अच्छा अवसर मिला है और हम इसका सदुपयोग करेंगे। मैं जल्द ही राहुल जी को समझा लूंगा।' आपको बता दें कि कुमारस्वामी इससे पहले भी कह चुके हैं कि मुझे कांग्रेस की दया की बदौलत ही मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। गौरतलब है कि इन दिनों दोनों दलों के बीच मंत्रिमंडल को लेकर भी तनातनी की बातें सामने आई थीं।

किसानों से की साथ देने की अपील

कृषि कर्जमाफी के मसले पर मुलाकात करने आए प्रतिनिमंडल के सदस्यों से कुमारस्वामी ने कहा, ‘आपके पास एक स्वर्णिम मौका है, आप सभी इसका उपयोग करें और हमारे साथ खड़े रहें। चुनाव आने पर आप सब भले ही किसी भी पार्टी को वोट दें लेकिन इस मौके का इस्तेमाल करते हुए हमारा साथ दें।’ कुमारस्वामी की तरफ से लगातार सामने आ रहे इस तरह के बयानों को गठबंधन धर्म निभाने की जद्दोजहद के रूप में देखा जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच मोदी सरकार ने कहा, 'हम नहीं बाजार तय करता है तेल की कीमतें'