11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव: बीजेपी की ‘जेहादी थ्योरी’ को बड़ा झटका, जिंदा निकला ‘मृतक’ कार्यकर्ता

बीजेपी की ओर से हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या वाली जो जेहादी थ्योरी पेश की गई थी, उसने बीजेपी के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 May 2018, 4:55 PM IST

news

बंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजीनतिक दलों में गहमा-गहमी का माहौल है, वहीं बीजेपी अपनी ही जेहादी थ्योरी को लेकर फंसती नजर आ रही है। दरअसल, बीजेपी की ओर से हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या वाली जो जेहादी थ्योरी पेश की गई थी, उसने बीजेपी के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने शहीदों की जो सूची जारी की थी, उसमें एक शख्स जिंदा है।

कर्नाटक चुनाव के 5 विवादास्पद बयान, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

क्या है मामला

दरअसल, पिछले दिनों बीजेपी की ओर से हिंदू कार्यकर्ताओं की एक सूची जारी की गई थी। बीजेपी का आरोप था कि सूची में सभी 23 कार्यकर्ताओं की जेहादियों ने हत्या कर दी है। बीजेपी ने इन कार्यकर्ताओं के कत्ल का आरोप कांग्रेस पर लगाया था। आरोप था कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान ही इन बीजेपी-आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि बीजेपी की सूची में जिस अशोक पुजारी नाम के शख्स को सबसे ऊपर लिखा गया था, वह शख्स वास्तव में जिंदा है।

कर्नाटक के टुमकुर में बोले मोदी, गरीब बेटे के पीएम बनने पर गरीबों का नाम लेना भूली कांग्रेस

सामने आया श्ख्स

वहीं, मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अशोक पुजारी एक गांव में छिपा था। इस दौरान अशोक ने बताया कि 2016 में उस पर हमला हुआ था। उसने बताया कि वास्तव में हमलावर प्रशांत पुजारी नाम के किसी शख्स का कत्ल करने वाले थे। क्योंकि उस समय मेरी हालत बहुत नाजुक थी। इसलिए गलती से मेरा नाम सूची में लिख दिया गया। बता दें कि कर्नाटक के एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यहां पर आज एक राष्ट्रवादी सरकार की जरूरत है, जो कि राज्य से जेहादी तत्वों का दमन कर सके।