नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सियासी बाजी जीतने के लिए राजनीतिक दल और उम्मीदवार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। इसी का नतीजा है कि चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार धन, बल व जादू-टोने समेत देवी-देवताओं तक का सहारा ले रहे हैं। जानकारी मिली है कि सियासी दलों के उम्मीदवार प्रचार के दौरान मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने के लिए कसम खिलवा रहे हैं।