सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास लोक कल्याण मार्ग पर भारत सरकार के सभी सचिवों से मुलाकात की थी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण और डॉ जितेंद्र सिंह मौजूद थे। इस दौरान विभिन्न सचिवों ने प्रशासनिक निर्णय लेने, कृषि, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, आईटी पहल, शिक्षा सुधार, स्वास्थ्य देखभाल, औद्योगिक नीति, आर्थिक विकास, कौशल विकास आदि विषयों पर नौकरशाहों के साथ विचार साझा किया।