दोनों दिग्गज नहीं हो पाए कामयाब
पहले इस कड़ी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपना दांव चला। सदन में अविश्वास प्रस्ताव वाले दिन से पहले शाह ने उद्धव से फोन पर बात की और उन्हें पक्ष में वोट डालने के लिए मनाने का प्रयास किया। पहले तो शिवसेना ने वोटिंग में हिस्सा न लेने की बात कही लेकिन बाद में पलट गई। इसके बाद मोर्चा संभाला पीएम मोदी ने। मोदी ने भी उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत के जरिये पुराने मसलों को सुलझाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन इससे भी रिश्तों में मिठास नहीं आ पाई।