वहीं, कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी को संभाला है, वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि पति राजीव गांधी की हत्या हुई, उसके बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस को संभाला और इसे इस मुकाम तक पहुंचाया, लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए। अब देखना यह है कि अमेठी का परिणाम सिद्धू की राजनीतिक जीवन में क्या बदलाव लाती है।