Hindi News / Political / शरद पवार ने छोड़ी ED दफ्तर जाने की जिद, कहा- बैंक घोटाले से नहीं कोई लेना-देना
शरद पवार ने छोड़ी ED दफ्तर जाने की जिद, कहा- बैंक घोटाले से नहीं कोई लेना-देना
बैंक घोटाला केस को लेकर महाराष्ट्र में अजब सियासी ड्रामा
अब प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय नहीं जाएंगे शरद पवार
शरद पवार ने कहा कि बैंक घोटाले से उनका कोई लेना-देना नहीं
नई दिल्ली। बैंक घोटाला केस को लेकर महाराष्ट्र में अजब सियासी ड्रामा खड़ा हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने की जिद पर अड़े एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अब अपना इरादा बदल दिया है।
उन्होंने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि वह अब ईडी कार्यालय नहीं जाएंगे। शरद पवार ने कहा कि बैंक घोटाले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों के अपने साथ होने की बात भी कही। आपको बता दें कि पवार प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने की जिद पर अड़े थे, वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने उनको ई-मेल भेजकर आने के लिए मना किया है।
मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पवार और उनके भतीजे अजीत पवार को महाराष्ट्र स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड में कई करोड़ के घोटाले के मामले में नामजद किया था, जिसके सिलसिले में वे आज ईडी कार्यालय में हाजिर होंगे।
देर रात को लागू किए गए आदेश में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है