बता दें कि गुरुवार को राफेल मामले पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मोदी सरकार का समर्थन करने की खबर आई थी, जिस पर बाद में एनसीपी ने सफाई देते हुए कहा था कि ऐसी कोई बात नहीं कही गई है। दरअसल, रफाल डील पर पवार के पीएम मोदी के समर्थन की खबर सामने आई थी। पवार ने टिप्पणी कर कहा था कि लोगों को सौदे में पीएम की मंशा पर कोई संदेह नहीं है। पवार ने यह कहकर पीएम मोदी का तो समर्थन किया था, लेकिन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्तमंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से सीतारमण ने रफाल डील को लेकर सरकार का पक्ष को रखा, उससे लोगों के मन में शंका पैदा हुई है।