9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंडित नेहरू जयंती पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति कोविंद समेत तमाम हस्तियों ने देश के पहले पीएम को किया याद

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल की जयंति पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद व सोनिया गांधी समेत तमाम हस्तियों ने उनको याद किया।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 14, 2018

Pt. Nehru on Jayanti

पंडित नेहरू जयंती पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति कोविंद समेत तमाम हस्तियों ने देश के पहले पीएम को किया याद

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल की जयंति पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व सोनिया गांधी समेत तमाम हस्तियों ने उनको याद किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पंडित नेहरू की जयंती पर हम स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं। आपको बता दें कि जवाहर लाल नेहरू जयंती को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जम्मू-माधोपुर बॉर्डर पर 4 संदिग्धों ने गन प्वाइंट पर हाईजैक की कार, पंजाब में जारी हुआ अलर्ट

रफाल डील: राहुल के आरोपों पर दस्सू की सफाई, सीईओ बोले- अनिल अंबानी को हमने चुना और मैं झूठ नहीं बोलता

वहीं, सप्रंग अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शांति वन जाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि पीएम मोदी फिनटेक फेस्टिवल में हिस्सा लेने सिंगापुर गए हैं। सिंगापुर से ही पीएम मोदी ने नेहरू जयंती पर ट्वीट कर कहा कि 'अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं।

असम: महिला अधीक्षक ने आईपीएस पर लगाया यौन शोषण का आरोप, घटना के बाद पति ने किया सुसाइड

वहीं, कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर उनको एक स्वप्नद्रष्टा और आधुनिक भारत के शिल्पी के तौर पर याद किया। कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर उनको एक स्वप्नद्रष्टा और आधुनिक भारत के शिल्पी के तौर पर याद किया। वहीं, गूगल ने बुधवार को भारत में बाल दिवस के मौके पर एक खास डूडल के जरिए बच्चों को अंतरिक्ष की खोज करने के लिए प्रेरित किया है। इस साल इस दिन के डूडल के लिए सर्च इंजन का थीम 'आपको क्या प्रेरित करता है' था। मुंबई के छात्र जिसने 2018 डूडल 4 गूगल प्रतिस्पर्धा जीता था, उसने अंतरिक्ष की खोजी के प्रति अपनी रुचि को दर्शाने के लिए अपनी कल्पनाओं का इस्तेमाल किया। डूडल में एक छोटी लड़की टेलीस्कोप से अंतरिक्ष में देख रही है, जहां उसे ग्रह, तारे और सैटेलाइट नजर आ रहे हैं। अंतरिक्ष की विशालता दिखाने के लिए पिंगला राहुल ने आकाशगंगाए, ग्रह और अंतरिक्ष यान बनाकर गूगल के लोगो को दर्शाया।