7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुर्खियों में आया प्रियंका गांधी का नाम

कांग्रेस के लिए अब राहुल नहीं तो प्रियंका सही गांधी परिवार के अलावा कांग्रेस नेताओं को नहीं सूझ रहा कुछ कार्यसमिति बैठक में प्रियंका का नाम भी उछला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 4:13 PM IST

CWC

नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं का गांधी परिवार के प्रति प्रेम कम नहीं हो रहा है। कांग्रेस समिति की बैठक ( CWC ) में जब राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद पर बने रहने की कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों की मांग को खारिज कर दिया तो उसके बाद कांग्रेस कार्यसमिति के कुछ सदस्यों ने प्रियंका गांधी का नाम लेना शुरू कर दिया।

इस पर प्रियंका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

जम्मू-कश्मीर में LoC पर पकिस्तान ने की गोलीबारी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सूत्रों ने बताया कि कई नेता सोनिया गांधी को भी फिर से अध्यक्ष पद पर चाहते हैं लेकिन उनकी स्वास्थ्य को देखते हुए किसी ने उनका नाम बैठक में नहीं लिया जबकि प्रियंका गांधी का बैठक में कई नेताओं ने नाम लिया।

कांग्रेस के निशाने पर CM खट्टर, राहुल गांधी ने कश्मीरी लड़कियों पर टिप्पणी को बताया कमजोर मानसिकता

सूत्रों का कहना है कि जो पांच समूह नए अध्यक्ष के नाम को लेकर पार्टी के अलग अलग नेताओं से बातचीत कर रहे हैं, उनमें भी ज्यादातर नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम ले रहे हैं।

ऐसे में नए अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए बने समूह के सदस्यों के लिए अपनी रिपोर्ट बनाना मुश्किल हो रहा है। यह सदस्य शाम 8:30 बजे कार्य समिति के सामने अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

कश्मीरी युवतियों पर बयान को लेकर फंसे CM खट्टर, मालीवाल ने की FIR दर्ज करने की मांग

हालांकि सूत्रों ने बताया कि राहुल और प्रियंका के अलावा मुकुल वासनिक मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम भी कई नेताओं ने लिया है। अब अगले अध्यक्ष का नाम देर शाम सामने आने की उम्मीद है।