29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम जेठमलानी का दावा, अगला चुनाव हारेगी भाजपा, मोदी का समर्थन मूर्खता

जेठमलानी ने कहा कि जर्मनी और स्विजरलैंड काला धन धारकों के नाम बताने और उनकी सूची सौंपने को तैयार है लेकिन मोदी सरकार ने सही निर्णय नहीं लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 7 May 2018, 9:21 PM IST

lawyer ram jethmalani

बेंगलुरु: जाने-माने वकील और भाजपा से निष्कासित राम जेठमलानी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। जेठमलानी ने कहा कि कालाधन के नामपर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता मूर्ख बनाया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस वादाखिलाफी की सजा बीजेपी को देने के लिए कर्नाटक चुनाव में उन्हें बुरी तरह हराया जाना चाहिए।

'विदेशी बैंकों में 90 लाख करोड़ रूपए कालाधन'
बेंगलुरु प्रेस क्लब के मीट द प्रेस कार्यक्रम में जेठमलानी ने दावा किया कि 1400 भारतीय धनकुबेरों का 90 लाख करोड़ रुपए से अधिक का काला धन विदेशों में जमा है। उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में इस विदेशों में रखे इस काले धन को स्वदेश वापस लाने के लिए मैं 2009 से लड़ाई लड़ रहा हूं और इसके लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मदद मांगी थी। दोनों ने इसके लिए आश्वासन भी दिया था लेकिन जब मैंने एहसास किया कि यह दोनों मेरे घर क्यों आएं तो पता चला कि इसके पीछे दोनों के हत्या के आरोपों का सामना करना था और वह इसमें बचाव के लिए मेरी मदद चाहते थे।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: मोदी, शाह और बीजेपी को सीएम सिद्धारमैया ने भेजा मानहानि नोटिस

'भाजपा और मोदी ने मूर्ख बनाया'
भाजपा के नेता और सांसद रह चुके जेठमलानी ने कहा जब 2014 के आम चुनाव में भाजपा जीत गई तो दोनों नेताओं ने अप्रत्यक्ष रुप से मुझे से काले धन के खिलाफ लड़ाई छोड़ देने को कहा । उन्होंने कहा कि इसके बाद मुझे महसूस हुआ कि उस समय मोदी और भाजपा का समर्थन करना मेरा मूर्खता भरा कदम था। काले धन के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी और इस मामले पर उच्चतम न्यायालय में अगली सुनवाई 15 जुलाई को होनी है।

'वादे पूरी नहीं करती मोदी सरकार'
जेठमलानी ने कहा कि जर्मनी और स्विजरलैंड काला धन धारकों के नाम बताने और उनकी सूची सौंपने को तैयार है लेकिन मोदी सरकार ने सही निर्णय नहीं लिया है। मोदी अपने उस आश्वासन का पालन नहीं कर रहे हैं जिसमें उन्होंने विदेशों में जमा काला धन वापस लाने का भरोसा दिया था।

कर्नाटक चुनाव में भाजपा को हराने की अपील
कर्नाटक चुनाव पर बोलते हुए जेठमलानी ने कहा वादे भागने वालों के कर्नाटक के मतदाताओं को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने जनता से सबक सिखाने के लिए भाजपा को हराने की अपील की । उन्होंने कहा 2019 के आम चुनाव में भगवा पार्टी की हार होगी।