28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणदीप सुरजेवाला: फेक न्यूज फैक्ट्री पर तुरंत कार्रवाई करे मोदी सरकार

सोशल मीडिया के जरिए फैल रही फर्जी ख़बरों पर रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर मोदी सरकार से तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
2 min read
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Jul 06, 2018

Randeep Surjewala

रणदीप सुरजेवाला: फेक न्यूज फैक्ट्री पर तुरंत कार्रवाई करे मोदी सरकार

नई दिल्ली। फर्जी ख़बरों का मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए फैल रही फर्जी ख़बरों को लेकर अब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुुरजेवाला ने ट्वीट किया है। केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर दिलाते उन्होंने कहा कि इन खबरों से प्रतिष्ठित व्यक्तियों की छवि खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें-मेक्सिको की पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 19 की मौत, 40 घायल

सुरजेवाला का ट्वीट

सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा, 'मोदी सरकार को इस फर्जी न्यूज फैक्ट्री पर कार्रवाई करने की जरूरत है जो भाजपा समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है। झूठ और फोटोशॉप की मदद से फेक खबरें फैल रही हैं, जो आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 153 ए, 295 ए, 500 और 505 (2) का उल्लंघन है।'

सुरजेवाला का राजनाथ सिंह से आग्रह

कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आग्रह करते लिखा कि हमे ऐसी उम्मीद है कि देश के गृहमंत्री और राजनाथ सिंह इस ओर जल्द से जल्द ध्यान देंगे। वहीं, ऐसी फर्जी ख़बरें सोशल मीडिया पर फैलाने वाले अपराधियों खिलाफ दिल्ली पुलिस कार्रवाई करेगी।

सुरजेवाला के हवाले से छपी यह फर्जी ख़बर

बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता का यह ट्वीट 'इंडियाफ्लेयर डॉट कॉम' की तरफ से सुरजेवाला के हवाले से एक फर्जी ख़बर प्रकाशित करने के बाद आया है। इस फर्जी ख़बर में लिखा था, 'मोहम्मद इरफान (मंदसौर दुष्कर्म का दोषी) को एक अपराधी नहीं समझा जा सकता क्योंकि इस्लाम में किसी और धर्म की महिला के साथ दुष्कर्म करना अपराध नहीं है। उसे रिहा किया जाना चाहिए।'

यह भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल यौन शोषण मामले पर बोलीं मेनका, बुरी तरह से परेशान हूं

फर्जी पोस्ट को 500 से अधिक बार किया गया शेयर

ख़बर के सामने आने के बाद सुरजेवाला ने कहा कि यह फर्जी ख़बर अनुराग तिवारी नाम के एक शख्स द्वारा किया गया था। उस व्यक्ति ने 'जॉइन एंड सपोर्ट पीएम मोदी 2019' के तहत ख़बरे शेयर किया। सुरजेवाला के मुताबिक इस व्यक्ति का अकाउंट फेक लग रहा है, क्योंकि इस प्रोफाइल पर कोई गतिविधि नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि ये फर्जी पोस्ट 500 से अधिक बार शेयर किया गया है।