scriptSamrat Chaudhary taunted Rahul Gandhi Nitish one kept beard became Laden other forgetting like Ghajini | सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी-नीतीश कुमार पर कसा तंज, एक दाढ़ी रख लादेन बना दूसरा गजनी की तरह भूलने लगा | Patrika News

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी-नीतीश कुमार पर कसा तंज, एक दाढ़ी रख लादेन बना दूसरा गजनी की तरह भूलने लगा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2023 12:57:17 pm

Samrat Chaudhary taunt Rahul - Nitish बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा। सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से की। वहीं सीएम नीतीश कुमार को फिल्म गजनी का आमिर खान बताया।

samrat_chowdhary.jpg
Samrat Chaudhary
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक विवादित बयान दिया है। अररिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से की। कहा, राहुल गांधी आजकल दाढ़ी बनाकर ओसामा बिन लादेन बने हुए हैं। और उस पर तुर्रा यह है कि वो नरेंद्र मोदी की तरह देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को बच्चा बता डाला। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लोग राहुल गांधी को 50 साल का बच्चा मानते हैं। जो आदमी 50 साल का हो और उन्हें राजनीतिक बुद्धि नहीं हो तो उससे बच्चे से ज्यादा क्या कहा जा सकता है। इस जनसभा में सम्राट चौधरी ने लव जिहाद का मुद्दा भी उठाया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.