29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई शख्सियतों पर विवादित टिप्पणी, पत्रकार पर देशद्रोह का मुकदमा

आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते एक पत्रकार के खिलाफ देशद्रोह और साइबर अधिनियम के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 1 May 2018, 3:01 PM IST

Sedition

रायपुर। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते एक पत्रकार के खिलाफ देशद्रोह और साइबर अधिनियम के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पत्रकार कमल शुक्ला ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर भी असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर का है।

साइबर सेल की जांच के बाद मुकदमा
साइबर सेल की प्राथमिक जांच के बाद आरोपी पत्रकार के खिलाफ आईपीसी की धारा 124A केस तहत केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद साइबर एक्ट की कुछ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी पत्रकार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

राजस्थान के युवक ने दर्ज कराया मुकदमा
यह कार्रवाई जयपुर के एक शख्स की शिकायत पर की गई है। देश के शीर्ष पदों पर बैठे संवैधानिक व्यक्तियों के खिलाफ ऐसी भाषा के इस्तेमाल से आहत एक शख्स ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा है।

वेनेजुएला सरकार ने कहा- अगर मोदी मान लें ये बात तो धड़ाम से गिर जाएंगे पेट्रोल के दाम

कर्नाटक चुनावः भाजपा ने अपने ही सीएम कैंडिडेट से कहा, पीएम मोदी की रैली से रहें दूर

सार्वजनिक रूप से बताने लायक नहीं शब्द
शुक्ला ने देश की महत्वपूर्ण शख्सियतों के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें नक्सलियों का हिमायती बताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इस बयानबाजी के शब्द सार्वजनिक रूप से बताने लायक नहीं हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता से सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट मांगी है।

मोदी सरकार का मालामाल ऑफरः 100 घंटों में कमाइए 2 लाख रुपए, जानिए क्या करना होगा

हाईकोर्ट ने लगाई क्लासः डॉक्टर भी होंगे ग्रेस से पास तो मरीज कैसे लगाएं बचने की आस

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग