3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा के ‘शत्रु’ का पीएम पर तंज, भाषण से कुछ नहीं होगा..सबक लेने की जरूरत

लोकसभा उपचुनाव में एनडीए के कमजोर प्रदर्शन पर नेताओं ने तंज कसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 31 May 2018, 6:58 PM IST

bypolls election, shatrughan sinha

उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा के 'शत्रु' का पीएम पर तंज, भाषण से कुछ नहीं होगा..सबक लेने की जरूरत

नई दिल्ली: चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका मिला है। लोकसभा की 2 सीटों पर एनडीए को जीत हुई है। वहीं एक विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुई हैं। भाजपा के इस प्रदर्शन से पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा हमला बोला है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पिछड़े नहीं है बल्कि बुरी तरह हारे हैं । नेता अंहकारी हो गए हैं भाषण से कुछ नहीं होगा। इस हार से सबक लेना होगा। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीत की ताली अगर कप्तान को मिलती है तो गाली भी कप्तान को मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:भाजपा के 'शत्रु' का बड़ा बयान, 'पार्टी को मुझसे दिक्कत तो खुशी-खुशी छोड़ दूंगा'

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के चलते हुई हार

वहीं जनता दल यूनाइटेड ने हार के बाद हार पर प्रतिक्रिया दी। पार्टी के महासचिव केसी त्यागी ने उपचुनाव के नतीजों को राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन के लिए चिंता का विषय बताया। केसी त्यागी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में एनडीए के घटक दल अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। लिहाजा 2019 से पहले एनडीए में ऊर्जा भरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शिवसेना भाजपा के खिलाफ लड़ रही है तो चंद्रबाबू नायडू एनडीए से अलग हो गई है। अकाली दल भी खुश नहीं है, महबूबा मुफ्ती से भी बीजेपी की नहीं निभ रही है।इस नाते लोकसभा चुनाव से पूर्व एनडीए को दुरुस्त करने की जरूरत है।

23 में से 10 पर था भाजपा का कब्‍जा

2014 से जिन 23 सीटों पर लोकसभा के उपचुनाव हुए हैं, इनमें से 10 सीटों पर पहले से ही भाजपा का कब्जा था। इनमें से भाजपा को 4 में जीत मिली और छह में हार का सामना करना पड़ा। इनमें से दो सीटों पर भाजपा को 2014 में जीत मिली थी जब नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जनादेश मिला था। इसके बाद भाजपा को 2016 में 2 सीटों पर जीत मिली। साल 2015, 2017 और मार्च 2018 में बीजेपी को एक भी लोकसभा उपचुनाव में जीत नहीं मिली।