26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर सियासत तेज, तेजस्वी यादव और सुशील मोदी आमने-सामने

बिहार की राजधानी पटना में सातवें चरण की शिक्षक बहाली तिरंगा लिए अभ्यर्थियों पर पुलिस के द्वारा बर्बरतापूर्ण की गई कार्रवाई को लेकर राजनीति तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शिक्षक भर्ती की मांग करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Aug 2022, 8:17 PM IST

 Sushil Modi And Tejashwi Yadav

Sushil Modi And Tejashwi Yadav

बिहार की राजधानी पटना में नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सरकार के बचाव किया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, कांग्रेस ने यह भी सवाल पूछा कि लाठीचार्च को लेकर अफसर को किसने आदेश दिया। शिक्षक अभ्यर्थियों की पिटाई और राष्ट्रध्वज के अपमान मामले में पटना के जिलाधिकारी डीएम चंद्रशेखर सिंह ने संज्ञान लिया है। मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए है।

शिक्षक नियुक्ति में देरी के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शिक्षक भर्ती की मांग करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में विलंब के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद जिम्मेदार हैं। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश 15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। शिक्षा विभाग लगातार उनकी पार्टी जेडीयू के पास रहा। इसलिए उन्हें अपनी नाकामी स्वीकार करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- हाथ में तिरंगा लिए नीतीश सरकार से नौकरी मांगने निकले थे शिक्षक अभ्यर्थी, पुलिस ने बरसाई लाठी

लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया : कांग्रेस
शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की बिहार कांग्रेस ने भी निंदा की है। कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि इस घटना अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि ये नौकरशाह लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगे हैं। रोजगार मांगना ना तो गैरकानूनी कृत्य है और ना ही रोजगार के लिए प्रदर्शन करना गैरकानूनी है। कांग्रेस ने सवाल पूछा कि लाठीचार्च को लेकर अफसर को किसने आदेश दिया।

यह भी पढ़ें- यूनिवर्सिटी में गर्माया माहौल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, देखें वीडियो

एडीएम के खिलाफ जांच के आदेश
पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों की बर्बरता से पिटाई और राष्ट्रध्वज के अपमान मामले में पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने गंभीर मामला बताते हुए दो सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज का अपमान करना बर्दाश्त के लायक नहीं। चंद्रशेखर ने डीडीसी और एसपी सिटी मध्य को अभ्यर्थियों पर लाठी बरसाने वाले एडीएम केके सिंह के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग