25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Politics: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र सरकार को 5 घंटे में किए 9 ट्वीट, मांगी ट्रनों की सूची

Maharashtra Government ने फंसे प्रवासी श्रमिकों को ले जाने के लिए 125 श्रमिक ट्रेनों की मांग की थी Railway Minister Piyush Goyal ने प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से ट्रेनों की सूची को लेकर सवाल पूछा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 May 2020, 6:40 PM IST

Train Politics: रेल मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र सरकार को 5 घंटे में किए 9 ट्वीट, मांगी ट्रनों की सूची

Train Politics: रेल मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र सरकार को 5 घंटे में किए 9 ट्वीट, मांगी ट्रनों की सूची

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) ने फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों ( Migrant workers ) को ले जाने के लिए 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों ( Shramik Special Trains ) की मांग की थी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ( Railway Minister Piyush Goyal ) ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Chief Minister Uddhav Thackeray ) से ट्रेनों की सूची को लेकर सवाल पूछा।

गोयल ने कहा कि रेलवे को केवल 46 ट्रेनों की सूची प्राप्त हुई है। गोयल ने 24 व 25 मई की रात एक साथ कई ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र सरकार को घेरा।

आईएएनएस के अनुसार गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र की 125 ट्रेनों की सूची कहां है? दो बजे तक केवल 46 ट्रेनों की सूची प्राप्त हुई, जिनमें से पांच पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) और ओडिशा ( Odissha ) के लिए हैं, जहां चक्रवात अम्फान ( cyclone amphan ) के कारण अभी कोई ट्रेन नहीं जा सकती।

हम 125 के लिए तैयार होने के बावजूद आज के लिए केवल 41 ट्रेनों को अधिसूचित कर रहे हैं।

बुरी खबर: भारत में और खतरानाक हुआ हुआ कोरोना वायरस, अब युवाओं में फैल रहा संक्रमण

उनकी टिप्पणी एक टेलीविजन समाचार रिपोर्ट में उनके बीच हो रही करारी बहस के बीच आई, जहां महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को 200 ट्रेनों की सूची देने का दावा किया।

इससे पहले, रविवार रात गोयल ने कहा था, "उद्धव जी, आशा है आप स्वस्थ हैं, आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभेच्छा। कल हम महाराष्ट्र से 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए तैयार हैं।

लॉकडाउन 4.0: घरेलू उड़ाने शुरू करने पर केंद्र और राज्यों में खींचतान, इन राज्यों ने जताई आपत्ति

आपने बताया कि आपके पास श्रमिकों की लिस्ट तैयार है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी जानकारी साझा करें, जैसे कि ट्रेनें कहां से चलेंगी, ट्रेनों के अनुसार यात्रियों की सूची, उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और ट्रेनें कहां तक जाएंगी?

कृपया सारी जानकारी अगले एक घंटे में महाप्रबंधक को सौंप दें। जिससे हम ट्रेनों को समय पर चला सकें और पहले की तरह ट्रेन को खाली ना जाना पड़े।

गोयल ने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपको जिन गाड़ियों की जरूरत होगी, वह उपलब्ध होगी।

India-China Border: भारतीय सेना ने कहा- चीनी सेना की हिरासत में नहीं हमारा कोई जवान

Weather Updates: गर्मी ने निकाला लोगों का दम, सबसे ज्यादा तप रहे देश के ये 10 शहर

गोयल रात के समय मुख्यमंत्री से नियमित अंतराल पर पूछते रहे कि 125 श्रामिक ट्रेनों की सूची जारी करें, ताकि पश्चिमी राज्य से ट्रेन चलाई जा सके।

गोयल ने ट्वीट किया : "अफसोस की बात है कि 2.30 घंटे हो गए हैं, लेकिन महाराष्ट्र सरकार कल के लिए योजनाबद्ध 125 ट्रेनों के बारे में आवश्यक जानकारी मध्य रेलवे के जीएम को देने में असमर्थ रही है।

योजना में समय लगता है और हम नहीं चाहते कि ट्रेनें स्टेशनों पर खाली खड़ी हों। इसलिए पूर्ण विवरण के बिना योजना बनाना असंभव है।"

उन्होंने कहा कि वह शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार से प्रवासी मजदूरों के लाभ के लिए किए जा रहे प्रयासों में पूरी तरह से सहयोग करने की उम्मीद करते हैं।