उधर, अमरीका के एक बड़े समाचार पत्र ने ट्रम्प के भारत दौरे को लेकर एक रिपोर्ट छापी है। रिपोर्ट के अनुसार- अमरीकी अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर ताजमहल का दौरा कर चुके हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के ठहरने की जगहें अभी फाइनल नहीं हुई हैं। दोनों देशों के अधिकारी मोदी-ट्रंप की मुलाकात की तैयारियों में लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में ट्रेड डील पर सहमति बन सकती है।