दरअसल, हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद पहले बार रखी गई भाजपा एग्जिक्युटिव कमिटी की बैठक में कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास जताया है कि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन अधिक दिनों तक नहीं टिकेगा। येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य सरकार पांच साल से पहले ही सरकार बनाएगी। येदियुरप्पा ने कहा कि जनता हमें किसी भी तरह सत्ता में देखना चाहती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन से नाराज विधायकों के पास जाएं और उनको पार्टी ज्वाइन कराएं। पूर्व सीएम ने भाजपा के विकास की चिंता करने वाली पार्टी बताया और समान विचारधारा वाले लोगों के स्वागत की बात कही। हालांकि उन्होंने कोई भी कदम जल्दबाजी में उठाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन अपवित्र है, जिसको गिरने में अब अधिक समय नहीं लगेगा।