Pratapgarh Horrific Accident : प्रतापगढ़ के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। यह भीषण टक्कर नेशनल हाईवे-56 पर लांबा डाबरा के पास कटारों का खेड़ा के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गोरधन पुत्र नारायणलाल, निवासी हरो ग्राम पंचायत कुपड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर उसके साथ सवार पंकज 15 वर्ष पुत्र नंदलाल, निवासी कटारों का खेड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।