
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- आईएएनएस
पुणे। महाराष्ट्र से डबल मर्डर की एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सांगली जिले को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, कुपवाड़ा में दरवाजे पर कचरा फेंकने की वजह से शुरू हुआ झगड़ा सीधे डबल मर्डर तक पहुंच गया है। इस मामले में पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और अब गंभीर रूप से घायल पति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिससे पूरे जिले में खलबली मच गई है।
पुलिस ने इस मामले के संदिग्ध आरोपी फरीद अब्दुल शेख को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब गुस्साए रिश्तेदार और नागरिक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह पूरा विवाद सांगली के कुपवाड़ इलाके में पड़ोसियों के बीच दरवाजे पर कचरा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि कथित रूप से फरीद अब्दुल शेख ने मनीषा मोहन केसरकर और उनके पति मोहन केसरकर पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में मनीषा केसरकर की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहन केसरकर का मिराज सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान मोहन केसरकर की भी मौत हो गई। इस वजह से कुपवाड़ा का यह मामला अब डबल मर्डर केस में बदल गया है, क्योंकि पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मिराज सरकारी अस्पताल में रिश्तेदारों और नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना से इलाके में गुस्से का माहौल है और रिश्तेदार मांग कर रहे हैं कि संदिग्ध आरोपियों पर बिना किसी देरी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और मौत की सजा समेत सख्त से सख्त सजा दी जाए।
बता दें कि यह घटना बीते शनिवार की है, जहां कुपवाड़ा की श्याम नगर शांति कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय मोहन नागप्पा केसरेकर एवं उनकी 35 वर्षीय पत्नी मनीषा मोहन केसरेकर और पास में रहने वाले मूलरूप से वानलेसवाड़ी के रहने वाले फरीद अब्दुल शेख के बीच कचरा फेंकने को लेकर बहस हो गई। जब बहस बढ़ गई तो फरीद शेख ने पति-पत्नी मनीषा केसरेकर और मोहन केसरेकर पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
Updated on:
18 Aug 2026 07:34 pm
Published on:
18 Aug 2026 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
