27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pune: लॉज में युवक-युवती के बीच हुआ विवाद, 22 साल की युवती ने की आत्महत्या; युवक गिरफ्तार

Pune Crime News: पुणे के हडपसर इलाके में लॉज में युवक से विवाद के बाद 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने युवती के साथ मौजूद 23 साल के युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification

पुणे

•

image

Imran Ansari

•

Sep 27, 2026

Pune Crime News

लॉज में 22 साल की युवती ने की आत्महत्या, प्रतीकात्म फोटो, सोर्स- पत्रिका

Sakshi Gaikwad: पुणे के हडपसर इलाके में एक लॉज में युवक और युवती के बीच हुआ विवाद बेहद गंभीर हो गया। झगड़े के कुछ समय बाद 22 साल की युवती ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में हडपसर पुलिस ने उसके साथ मौजूद 23 साल के युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बता दें कि मृतका की पहचान साक्षी संतोष गायकवाड़ के रूप में हुई है। वह पुरंदर तहसील के हिवारे गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान विश्वास वामनराव जगताप (देशमुख) के रूप में की है, जो ससवाड, पुरंदर का निवासी है।

लॉज में हुआ था दोनों के बीच विवाद

पुलिस के मुताबिक, साक्षी और विश्वास एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 24 तारीख को दोनों हडपसर स्थित एक लॉज में पहुंचे थे। सुबह करीब 9:30 बजे दोनों के बीच कमरे में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद विश्वास कमरे से बाहर चला गया और साक्षी वहीं रह गई। इसके कुछ समय बाद साक्षी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद लॉज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पिता की शिकायत पर युवक गिरफ्तार

बताया गया है कि साक्षी के लापता होने को लेकर परिवार पहले से परेशान था और इस संबंध में युवक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बाद में जब परिवार को उसकी मौत की जानकारी मिली तो परिजन सदमे में आ गए। इसके बाद साक्षी के पिता ने हडपसर पुलिस स्टेशन पहुंचकर विश्वास जगताप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

CCTV और मोबाइल रिकॉर्ड की जांच

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर रत्नादीप बिराजदार लॉज में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रहे हैं। इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन में हुई बातचीत और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन सभी साक्ष्यों के आधार पर विवाद की असली वजह और घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।