22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे में हंगामा, ABVP-NSUI झड़प के बाद 50-60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR

Rahul Gandhi Latest Pune News: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पुणे की COEP यूनिवर्सिटी में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मामले में पुलिस ने 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Imran Sheikh

Aug 22, 2026

Rahul Gandhi

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे में COEP में ABVP-NSUI की झड़प, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज। (फाइल फोटो-IANS)

Rahul Gandhi Event: राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पुणे की COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी का माहौल गरमा गया। यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में शुक्रवार को ABVP और NSUI से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। अब इस मामले में पुलिस ने 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

झड़प के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में तनाव बढ़ गया था। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की शुरुआत आखिर किस बात से हुई।

छात्राओं को लेकर शुरू हुआ विवाद

इस मामले में कांग्रेस और ABVP की तरफ से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली कुछ छात्राओं को ABVP से जुड़े लोगों ने परेशान किया और उन पर दबाव बनाया।

कांग्रेस नेताओं ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के कई नेता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।

वहीं, ABVP ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताया। संगठन का कहना है कि NSUI और यूथ कांग्रेस से जुड़े लोग हॉस्टल परिसर में पहुंचे थे और छात्राओं पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बनाया जा रहा था। यानी दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर छात्रों को दबाव में लेने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

झड़प के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। कैंपस में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। बताया गया कि झड़प में कांग्रेस से जुड़े कुछ लोग घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अब CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि मारपीट की शुरुआत किसने की और विवाद किस वजह से बढ़ा।

50-60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस

इस मामले में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह केस यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में ABVP कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसक झड़प के मामले में दर्ज किया गया है।

FIR दर्ज होने के बाद मामला और राजनीतिक हो गया है। कांग्रेस की ओर से जहां घटना को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं पुलिस कार्रवाई के बाद ABVP की तरफ से भी अपने पक्ष को लेकर बयान सामने आ रहे हैं।

कार्यक्रम से ठीक पहले क्यों बढ़ा तनाव?

राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम शनिवार को पुणे में आयोजित होना है। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों से शिक्षा, रोजगार, फीस, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं। ऐसे समय में कार्यक्रम से ठीक पहले COEP हॉस्टल में हुई झड़प और फिर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR ने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। ABVP और कांग्रेस से जुड़े लोगों के दावों के बीच अब FIR दर्ज होने के बाद इस मामले की अगली तस्वीर पुलिस की जांच से साफ होगी।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग