कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चला इस दौरान कई प्रकार की बातें वर्तमान राजनीति को लेकर उठाई गई, कई कमियों को गिनाया गया और इसमें कैसे सुधार हो सकता है इससे संबंधित विचार भी रखे गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार काउंसिल के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में नेताओं के चरित्र और व्यवहार में जो गिरावट आई है उसके लिए हम मतदाता भी जिम्मेदार हैं। क्योंकि हम जिन मानदंडो के आधार पर मतदान करते हैं वो आगे चलकर हमारे लिए, हमारे देश के लिए खतरनाक हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि जागरूक लोग सामने आए, लोगों को प्रेरित करें और इस कार्य को पत्रिका बेहतर कर रहा है।