इस प्रस्ताव को मूर्तरूप देने के लिए तीन करोड़ रुपए भी खर्च होना था, जिसे एमआईसी ने स्वीकृति दे दी और काम जल्द शुरू करने का निर्देश भी दिया। वाटर एटीएम लगाए जाने के लिए सबसे पहले प्राथमिकता ऐसे स्थानों को देना था, जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है। इसके लिए जगह का चयन भी कर लिया गया था। इसमें कबीर चौक सामुदायिक भवन, अंबेडकर चौक, नगर निगम परिसर, ट्रांसपोर्ट नगर व केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थान का चयन किया गया।