रायगढ़। CG Election News: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देेश्य से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनके निवास स्थल पर मतदान करने हेतु प्रारूप 12 घ में आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई हैै। जिसके तहत आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तक जिले में विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा से 29, 16-रायगढ़ से 53, 18-खरसिया से 89 एवं 19-धरमजयगढ से 36, इस प्रकार कुल 207 मतदाताओं द्वारा नियत समयावधि में प्ररूप 12घ में आवेदन प्रस्तुत किया गया है।