इन्होंने नभ, जल और पाताल तीनों को नही छोड़ा और सभी पर भ्रष्टाचार किया। प्रदेश में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने गंगाजल लेकर प्रदेश में शराबबंदी करने की बात कही थी। शराब बंदी तो नहीं हुई बल्कि उसके एवज में दो हजार 21 करोड़ का घोटाला कर डाला। इसके अलावा चावल घोटाला पांच हजार करोड़ का और डीएमएफ, गौठान, गोबर, सट्टा घोटाला किया। वहीं कहा कि इस घोटालेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कही। जेपी नड्डा ने वर्तमान में प्रदेश सरकार ने सट्टा को लेकर नाम उजागर करते हुए बताया कि आशीष दास ने खुद 508 करोड़ रुपए बघेल को चुनाव के लिए दिया है।