29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: पुष्पा स्टाइल में लकड़ी की तस्करी! लाखों रुपए का पकड़ाया अवैध सरई व खैर का गोला, वाहन जब्त

CG News: वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि घरघोड़ा क्षेत्र में भेंड्रा रोड व रायगढ़ रोड के बीच बने एक यार्ड में अवैध रूप से कीमती लकड़ी सरई और खैर के गोला की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 9 Apr 2025, 11:14 AM IST

CG News: पुष्पा स्टाइल में लकड़ी की तस्करी! लाखों रुपए का पकड़ाया अवैध सरई व खैर का गोला, वाहन जब्त

CG News: घरघोड़ा क्षेत्र में सरई व खैर सहित अन्य कीमती लकड़ियों की तस्करी बेखौफ हो रही है। जिस पर सोमवार की रात वन विभाग ने कार्रवाई की है। डीएफओ के निर्देश पर वन अमले ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए के लकड़ी का गोला व वाहन जब्त किया है। वन मंडल रायगढ़ की डीएफओ स्टायलो मंडावी को मुखबिर से सूचना मिली कि घरघोड़ा क्षेत्र में भेंड्रा रोड व रायगढ़ रोड के बीच बने एक यार्ड में अवैध रूप से कीमती लकड़ी सरई और खैर के गोला की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है।

CG News: लकड़ी का गोला बड़े पैमाने पर लोड

इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान एक 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीयू 9278 जो कि यार्ड में खड़ी थी उसकी जांच की गई तो टीम ने देखा कि उसमें सरई व खैर लकड़ी का गोला बड़े पैमाने पर लोड है। इस मामले को लेकर वाहन चालक अशोक उपाध्याय भिलाई निवासी को पूछताछ की गई। उक्त ट्रक को जब्त करते हुए उसे वन विभाग के उर्दना स्थित डीपो भेज दिया गया जिसमें 45-50 घनमीटर लकड़ी का गोला होना प्रतित होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: बड़ी कार्रवाई! अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में काट रहा था पेड़, अचानक पहुंची पुलिस फिर… मची खलबली

इसके बाद जांच टीम ने देखा कि मौके पर इधर-उधर काफी पैमाने पर और भी लकड़ी का गोला पड़ा हुआ है। जिसे किसी जंगल से काटकर तस्करी के उद्देश्य से यहां डंप किया जाता था। उक्त लकड़ी के गोलों को भी जब्त किया गया। बताया जाता है कि देर रात तक मौके पर मिले लकड़ी के गोलों को डीपो ले जाने के लिए करीब 5 ट्रैक्टर लग गए।

चल रही है गणना

ट्रक में लोड लकड़ी के गोलों की नपाई उर्दना स्थित डीपो में की जा रही है तो वहीं घरघोड़ा में रखे लकड़ी के गोला की नपाई का आंकलन करने का कार्य घरघोड़ा में किया जा रहा है। हांलाकि करीब 40 लाख रुपए से अधिक का लकड़ी होने की बात कही जा रही है, लेकिन वास्तिवक्ता विभाग के आंकलन के बाद ही सामने आएगा।

अभी तक नहीं हुआ खुलासा

CG News: इस मामले में चालक से विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इतने बड़े पैमाने पर लकड़ी की तस्करी कहां से की जा रही थी और इसे कहां खपाने के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस दिशा में विभाग की टीम जांच कर रही है।

स्टायलो मंडावी, डीएफओ रायगढ़: सूचना पर टीम भेजकर कार्रवाई की गई है। इसमें अभी गणना का कार्य चल रहा है। गणना के बाद ही वास्तिव स्थिति सामने आएगी। मामले में आगे की जांच चल रही है।