सरपंच व कोटवार की उपस्थिति में जब दरवाजा खोला गया तो वहां तीन शव पड़ी थी। ऐसे में कोटवार ने इस मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छाल पुलिस सहित फारेंसिंक की टीम मौके पर पहुंची। वहीं इसकी सूचना महेंद्र साहू को भी दी गई। सूचना मिलने पर मृतका का पति भी गांव पहुंचा। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के पति से भी इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन पति महेंद्र का कहना है कि वह घर का राशन जमा कर काम पर कापू क्षेत्र चला गया था।