18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / Road Accident: रायगढ़ में हादसा! ट्रैक्टर पलटने से 5 लोग घायल, इस हाल में पहुंचे अस्पताल, मची अफरा-तफरी

Road Accident: रायगढ़ में हादसा! ट्रैक्टर पलटने से 5 लोग घायल, इस हाल में पहुंचे अस्पताल, मची अफरा-तफरी

Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात नाटक मंडली से भरी ट्रेक्टर पलटने की घटना में 5 लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 18 Sep 2024, 6:09 PM IST

Road Accident

Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू रोड पर मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना कापू थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार ग्रामीण नाटक का मंचन कर घर लौट रहे थे, तब यह हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर बायसी में नाटक कार्यक्रम करने के बाद बीते सोमवार की रात ग्रामीण अपने घर लौट रहे थे। नाटक मंडली की टैक्टर भोजपुर के (Road Accident) पास पहुंची ही थी। इसी समय चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे ही पलट गई।

Raigarh Road Accident: कुछ को मामूली चोटें आई

इस हादसा से दशरथ चैहान, मुकेश राठिया, धर्मेंद्र राठिया संतोष यादव और हेमसिंह को गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Incident: राइस मिल में लगी भीषण आग, चपेट में आकर धान और बारदाना जलकर खाक, खलबली

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

ट्रैक्टर पलटने के बाद घटना स्थल पर नाटक मंडली के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। मामले की जानकारी तत्काल-112 को दी गई। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों और डायल 112 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।