CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। यह घटना घरघोड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पानीखेत गांव की है। ग्रामीण जब खेत गया था, तब उसका सामना हाथी से हो गया। इस बीच हाथी ने उस पर अमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।