18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime News: मूंगफली चोरी के आरोप में युवक की कर दी बेदम पिटाई, हुई मौत

CG Crime News: रायगढ़ जिले में मूंगफली चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई गई। इससे युवक की मौत हो गई। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के सपनई गांव की है।

2 min read
Google source verification
मूंगफली चोरी के आरोप में युवक की कर दी बेदम पिटाई(photo-unsplash)

मूंगफली चोरी के आरोप में युवक की कर दी बेदम पिटाई(photo-unsplash)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मूंगफली चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई गई। इससे युवक की मौत हो गई। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के सपनई गांव की है। मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सपनई गांव निवासी चेतन सिंह धनवार 32 वर्ष बीते मंगलवार की दोपहर अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ घर पर था। इसी बीच गांव के सरपंच मदन चौहान और एक युवक बसंत सिदार वहां पहुंचे। बसंत ने चेतन पर मूंगफली चोरी करने का आरोप लगाया। इससे उनके बीच वाद विवाद हुआ। यह विवाद देखते ही देखते ऐसा बढ़ा की मारपीट में तब्दील हो गई। इस बीच सरपंच के साथ आया बसंत ने चेतन की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: CG Crime News: दुष्कर्म अपराध में बिलासपुर और रायपुर के आंकड़े एक समान, अब तक 218 केस दर्ज..

CG Crime News: पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

वहीं पास ही पड़ा एक डंडा लाकर मारपीट की। इस दौरान जब परिजनों के बीच-बचाव किया तो मामला शांत हुआ। मारपीट में चेतन को सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई। रात होने पर चेतन सो गया। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर परिजन रात को चर्चा कर रहे थे और किसी बात को पुछने के लिए जब चेतन के उठाने उसके कमरे में गए और उसे उठाने के लिए आवाज लगाई तो वह नहीं उठा।

आशंका है कि चेतन सिंह धनवार की मारपीट से मौत हो गई है। घटना के बाद चेतन का भाई चैन सिंह धनवार मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी बसंत सिदार के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मामले की जांच शुरु

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि बसंत सिदार को पता चला कि चेतन सिंह धनवार बाजार से कम दाम में मूंगफली बेच रहा है। जबकि चेतन मूंगफली खेती नहीं किया था। पतासाजी पता करने पर जानकारी हुई कि चेतन ने उसके खेत से चोरी कर मूंगफली बेच रहा है। इससे वह उसके घर गया और मारपीट हुई। इससे चेतन मौत हो गई।