Chhattisgarh News: रायपुर। पूरी गर्मी इंतजार में बीत गई, अब भरी बारिश में लोगों को एसी बस में सफर कराएगा प्रशासन। 17 जुलाई से दुर्ग से रायपुर और एयरपोर्ट के लिए 8 एसी बसें चलना शुरू हो जाएंगी। इसकी मंजूरी जिला प्रशासन ने दे दी है। इसके अलावा, धमतरी के लिए भी 10 सिटी बसें चलेंगी।