7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में 54 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी बाकी, स्कूलों को 3 दिन का अल्टीमेटम, देखें रजिस्ट्रेशन की स्थिति

APAAR ID Registration: रायपुर जिले में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने का काम अब भी पूरा नहीं हो पाया है। जिले में 54,180 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनना बाकी है। सरकारी स्कूलों की तुलना में प्राइवेट स्कूल इस मामले में पीछे हैं।
2 min read
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

अनुराग सिंह

•

Oct 07, 2026

Chhattisgarh News

54 हजार विद्यार्थियों की अपार आईडी बाकी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@अनुराग सिंह। APAAR ID: रायपुर जिले में अभी भी विद्यार्थियों की अपार आईडी का काम पूरा नहीं हो पाया है। जिले में अभी तक 54180 विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बन पाई है। जिससे विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अपार आईडी जनरेट करने के मामले में सरकारी स्कूलों की अपेक्षा प्राइवेट स्कूल काफी पीछे हैं। वहीं, रायपुर के पांच विकासखंड में से धरसींवा इस मामले में काफी पीछे है।

अभनपुर विकासखंड में सबसे ज्यादा 92.96 प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट की जा चुकी है। वहीं, तिल्दा में 91.15 प्रतिशत, आरंग में 90.37, रायपुर में 88.94 और धरसींवा में 88.73 विद्यार्थियों की अपार आईडी बन पाई है। रायपुर में पढ़ने वाले कुल विद्यार्थियों का यह 89.70 फीसदी ही है।

आईडी बनाने में प्राइवेट स्कूल पीछे

अपार आईडी जनरेट करने के मामले में प्राइवेट स्कूल सरकारी स्कूलों से भी पीछे हैं। जिले में गवर्नमेंट एंड एडेड स्कूल्स में अध्ययनरत कुल 208689 में से 194601 यानी 93.25 प्रतिशत विद्यार्थियों की ही आईडी जनरेट हुई है। वहीं, प्राइवेट व मदरसा स्कूल में पढ़ने वाले कुल 324311 विद्यार्थियों में से 283524 यानी 87.42 फीसदी ही विद्यार्थियों की आईडी बन पाई है। रायपुर में कुल 533000 विद्यार्थी हैं जिनमें से 478125 की आईडी जनरेट हुई है।

तीन दिन में काम पूरा न होने पर मान्यता समाप्त

अपार आईडी जनरेट करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों का अपार आईडी बनाया जाना आवश्यक है। इसके लिए पहले भी राज्य एवं जिला प्रशासन स्तर पर दिशा-निर्देश दिए गए हैं लेकिन जिले में 54 हजार 180 विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाया जाना शेष है। तीन दिन भीतर संस्था के सभी विद्यार्थियों की आईडी निर्माण कर कार्यालय को कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र पेश करें। लापरवाही बरतने पर अपनी संस्था को वर्तमान सत्र में शून्य वर्ष घोषित करते हुए मान्यता समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।

रायपुर में अपार आईडी रजिस्ट्रेशन की स्थिति

विकासखंड - कुल विद्यार्थी - आईडी जनरेटेड

  • अभनपुर - 51190 - 47586
  • आरंग - 82608 - 74650
  • धरसींवा - 119201 - 105766
  • रायपुर - 230193 - 204723
  • तिल्दा - 49808 - 45400
  • कुल - 533000 - 478125