
6 साल में 6 मंत्रियों की बनी अश्लील CD, 2011 से चल रहा है ब्लैकमेलिंग का खेल
आवेश तिवारी@रायपुर. छत्तीसगढ़ में मंत्री के कथित अश्लील सीडी कांड में सीबीआई की पूछताछ में शामिल कैलाश मोरारका ने दावा किया है कि उन्हें लवली खनूजा ने पिछले 6 सालों में प्रदेश के 6 अलग-अलग मंत्रियों की अश्लील सीडी दिखाई और कहा, इसकी सूचना ऊपर तक पहुंचा दो। वहीं लवली ने मोरारका के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है, सीडी के निर्माण से लेकर खरीद फरोख्त में मोरारका की केन्द्रीय भूमिका रही है। मोरारका और उसका बेटा सीडी की खरीद फरोख्त में शामिल हैं।
वहीं, मोरारका से जब यह पूछा गया कि क्या आपको पता था कि जो सीडी उन्हें दिखाई जा रही है वो फर्जी है या असली? उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता था और न मैंने कभी जानने की कोशिश की। विनोद वर्मा से गाजियाबाद में मुलाक़ात को लेकर मोरारका ने कहा कि मुझे कहीं से पता चला था कि विनोद के पास एक मंत्री की कथित सीडी है तो मैं उनसे मिलने चला गया।
READ MORE : अश्लील सीडी कांड: CBI की पूछताछ के बाद कारोबारी ने लिखा- मेरा आखिरी सलाम, फिर लगा ली फांसी
वहीं अंतागढ़ टेप कांड से चर्चा में आए फिरोज सिद्दीकी का दावा है कि छत्तीसगढ़ में सेक्स सीडी के नाम पर ब्लैकमेलिंग का काम 2011-12 से ही चल रहा है,लेकिन अब तक जितनी भी सीडी बनाई गई हैं, सब फर्जी हैं।
उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सेक्स सीडी का सरगना मुम्बई का हो। जब फिरोज से पूछा गया कि आपसे कभी सीडी बनाने वालों ने संपर्क किया था तो उन्होंने कहा, ऐसा कभी नहीं हुआ। मैंने अब तक जो खुलासे किए हैं, ठोंक बजा कर किए हैं। मैंने कभी कोई फर्जी काम नहीं किया।
Updated on:
08 Jun 2018 12:59 pm
Published on:
08 Jun 2018 09:02 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
