CG Flight News: ट्रैवल्स एसोसिएशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (टाफी) के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि नए साल में भीड को देखते हुए अभी से लोग टिकटों की बुकिंग करवा रहे है। वहीं टूर पैकेज के संबंध में जानकारियां ले रहे है। इस समय सबसे ज्यादा गोवा, प्रयागराज, हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई के साथ ही भूटान, ऑस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, यूरोप, बैंकॉक, दुबई, लंदन, सिंगापुर के लिए जानकारी ले रहे है। अधिकांश टिकट 25 दिसंबर और उसके बाद की बुक कराई जा रही है।