
CG Mob Lynching: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग में पशु तस्करी की आशंका को लेकर 10 से 12 लड़कों ने मिलकर दो युवकों की इस कदर पिटाई कर दी कि दोनों की मौत हो गई। (CG Mob Lynching) एक की लाश महानदी में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई होगी। इधर मॉब-लिंचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे का निजी अस्पताल में इलाज जारी जारी है। (CG Mob Lynching) मृतकों के नाम का नाम चांद मिया और गुड्डू खान। घायल सद्दाम खान का इलाज जारी है।
बताया गया कि महासमुंद की ओर से ट्रक में 24 मवेशी लेकर यूपी के सहारनपुर के तीन युवक आ रहे थे। आरंग के पहले कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। (CG Mob Lynching) नदी के पास ट्रक को रोककर युवकों से मारपीट की गई। इससे दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। (CG Mob Lynching) आरंग थाना पुलिस ने बातया कि घटना रात लगभग 3 बजे की है। ट्रक में भैंस का परिवहन किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रक को रोका और ड्राइवर सहित दो अन्य की पिटाई कर दी। इस दौरान आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर और उसके साथी ने खुद के बचाव के लिए खाली नदी में कूद गए जिससे उनकी मौत हो गई।
Updated on:
8 Jun 2024, 7:24 AM IST
Published on:
7 Jun 2024, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.